फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, मामला दर्ज

Tue, 09 Jul 2024 03:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार शुकुल (अमेठी)। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी शनिवार को गांव के बाहर बाग में गई थी। बाग में पहले से मौजूद गांव के ही युवक ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। किशोरी ने घर पहुंच कर मामले की जानकारी परिजनों को दी। रविवार देर शाम पीड़िता परिजनों संग थाने पहुंची। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुुरू कर दी है। थानाध्यक्ष तनुज कुमार पाल ने केस दर्ज करने की पुष्टि की है। बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें