फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: फंदे से लटका मिला छात्रा का शव

Tue, 30 Apr 2024 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। रामगंज थाना क्षेत्र में सोमवार की भोर छात्रा का शव घर की छत पर बने पिलर की सरिया से फंदे पर लटका मिला। परिजनों के मुताबिक छात्रा हाईस्कूल की परीक्षा में फेल हो गई थी, जिसके कारण उसने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

रामगंज थाना क्षेत्र के छीड़ा गांव निवासी बृज मोहन वर्मा पेशे से किसान हैं। उनकी 14 वर्षीय बेटी कल्पना रविवार की शाम खाना खाने के बाद मकान की छत पर सोने चली गई थी। सोमवार की भोर जब परिवार के लोग सोकर उठे तो कल्पना का शव मकान की छत पर ही बने पिलर की सरिया के सहारे फंदे पर लटक रहा था। यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए। घर में चीख-पुकार मच गई। इससे वहां काफी भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका के चाचा केदार नाथ वर्मा का कहना है कि कल्पना हाईस्कूल में पढ़ती थी। परीक्षा परिणाम आने पर वह दो विषयों में फेल हो गई थी। इसके बाद से वह गुमसुम रहती थी। सोमवार रात को ठीक-ठाक थी और खाना खाने के बाद सोने चली गई। इसके बाद उसने रात को आत्महत्या कर ली। चौकी प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता ने आत्महत्या किए जाने की तहरीर दी है। इसके आधार पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें