फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: लापता महिला का फंदे से लटकता मिला शव

Sat, 22 Jun 2024 03:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मोहनगंज इलाके की एक अधेड़ महिला का शव बृहस्पतिवार की देररात गौरीगंज इलाके में एक पेड़ से लटका मिला। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में मोहनगंज थाने में गुमशुदगी पहले से दर्ज थी। परिवार के लोगों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मोहनगंज इलाके के मटेरवा गांव निवासी अख्तरुल निशा (55) पत्नी शौकत अली 19 जून की शाम घर से यह कहकर निकली थी, कि वह मोहनगंज चौराहे तक जा रही है। इसके बाद से घर नहीं पहुंची। देर होने पर परिवार के लोगों ने तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। जिसके बाद परिवार के लोगों ने 20 जून को मोहनगंज थाने में सूचना देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजनों के मुताबिक बृहस्पतिवार की देर रात गौरीगंज पुलिस ने फोन करने सूचना दी, कि महिला का शव मिला है। जब उसकी फोटो से पहचान की गई तो शव अख्तरुल निशा का निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस मामले में मृतका के परिवार वालों का कहना है कि किसी से कोई रंजिश नहीं है और न ही अख्तरुल नाराज थीं। उन लोगों ने घटना को लेकर किसी पर कोई आरोप भी नहीं लगाया।
गौरीगंज इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय का कहना है कि महिला का गौरीगंज इलाके के गूजर टोला गांव के पास फंदे से लटका मिला था। परिवार के लोगों ने कोई आरोप लगाया है और न ही किसी के खिलाफ कोई तहरीर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें