फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नौचंदी एक्सप्रेस में अमेठी के बुजुर्ग ने गर्मी से दम तोड़ा

Sat, 22 Jun 2024 03:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। छह घंटे देरी से शुक्रवार सुबह 8:10 बजे बरेली आई नौचंदी एक्सप्रेस के एक कोच में अमेठी के बुजुर्ग ने गर्मी से दम तोड़ दिया। यात्रियों की सूचना पर जीआरपी ने जंक्शन पर शव उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बुजुर्ग के परिवार को सूचना दे दी गई है।14241 प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस के बरेली आने का समय रात 1:54 बजे है।
विज्ञापन

यह ट्रेन शुक्रवार छह घंटे की देरी से सुबह 8:10 बजे बरेली आई। ट्रेन के कोच नंबर एस-7 से यात्रियों ने सूचना दी कि सीट नंबर 65 पर बुजुर्ग काफी देर से बेहोशी की हालत में पड़ा है। इस पर जीआरपी ने बुजुर्ग को कोच से उतार कर रेलवे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इंस्पेक्टर जीआरपी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान अमेठी के थाना जायस के गांव मकदूमपुर निवासी 70 वर्षीय रामनाथ पुत्र गयादीन के रूप में की गई है।रेलवे अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ. प्रशांत सिंह ने बताया कि वृद्ध की मौत ट्रेन के बरेली आने से कम से कम पांच घंटे पहले हो चुकी थी। प्रथम दृष्टया मौत का कारण गर्मी और लू लगना प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें