फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कुएं में मिला लापता बच्ची का शव

Sun, 19 Jan 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जायस कोतवाली क्षेत्र के भट्ठी बेहटा मुर्तजा गांव में घर के सामने खेलते समय शुक्रवार को लापता हुई मासूम बच्ची का शव शनिवार सुबह गांव के पास कुएं से बरामद हुआ। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने मामले में कोई तहरीर नहीं दी है तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन



भट्ठी बेहटा मुर्तजा गांव निवासी शिव प्रसाद की पुत्री मानवी (5) शुक्रवार दोपहर बाद मकान के सामने खेलते समय लापता हो गई थी। बच्ची के लापता होने की जानकारी पर मां मालती ने मामले की सूचना पुलिस को दी।


इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। घर के साथ गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस पूरी रात खंगालते हुए खोजबीन में जुटी रही। शनिवार सुबह भी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से खोजबीन शुरू की। इसी बीच मकान से करीब 100 मीटर दूर स्थित झाड़-झंखाड़ से पटे कुएं के पास लापता मासूम की चप्पल दिखाई दी।
विज्ञापन



इसके बाद पुलिस ने कुएं में खोजबीन की तो मासूम का शव उतराता दिखा। एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि मानवी के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। रिपोर्ट में मौत का कारण डूबने से होने की बात प्रकाश में आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें