फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रेलवे ट्रैक के पास मिला गोरखपुर के अधेड़ का शव, जांच शुरू

Fri, 23 Aug 2024 04:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। कमरौली इलाके में उतेरटिया-सुल्तानपुर रेल ट्रैक के पास बृहस्पतिवार को रसूलपुर के पूरे बादल गांव के पास एक अधेड़ पुरुष का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव की पहचान कराने के बाद परिजनों को सूचना दी है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन


कमरौली थाना क्षेत्र के रसूलपुर के पूरे बादल गांव के पास गुजरने वाले रेल ट्रैक के पास बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड और पैन कार्ड से उसकी पहचान गोरखपुर के बेलवा निवासी राजेश यादव (56) पुत्र रामायण यादव के रूप में की है।
पहचान के बाद पुलिस ने मामले की सूचना परिजनों को देते हुए शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। एसओ अभिनेष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया ट्रेन से गिरने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। परिजनाें को सूचना दी गई है। यदि परिजन कोई तहरीर देते है तो उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें