फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संदिग्ध हालात में मिला अधेड़ का शव

Fri, 21 Feb 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। नगर पंचायत ककवा रोड स्थित रेलवे क्राॅसिंग के समीप बृहस्पतिवार दोपहर एक अधेड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। पुलिस ने शव की पहचान कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



मुंशीगंज थाने के बबुरी टोला दरपीपुर निवासी शिव प्रसाद कोरी (52) शहर के बाईपास स्थित एक दुकान में काम करते थे। तीन दिन से वह दुकान पर नहीं जाकर अमेठी कोतवाली क्षेत्र के गांव कोरारी गिरधर शाह निवासी रिश्तेदार हरीलाल के यहां रह रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह शिव प्रसाद साइकिल से शहर को निकले थे। ककवा रोड स्थित रेलवे क्राॅसिंग के समीप दोपहर बाद शिव प्रसाद अचेत मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें सीएचसी ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।


पुलिस ने उनके मोबाइल से मृतक की पहचान के बाद परिजनों को सूचित किया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रथमदृष्टया हार्टअटैक होने का अंदेशा है। बताया कि परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें