गौरीगंज (अमेठी)। क्षेत्र मंगलवार को एक युवक घर से कुछ दूर जंगल में संदिग्ध हालात में मृत मिला। परिवारीजनों ने भूमि विवाद में हत्या करने का आरोप लगाते हुए गांव के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
क्षेत्र के पूरे कनपुरियन मजरे तुलसीपुर निवासी रणवीर सिंह (18) मंगलवार दोपहर गांव के बाहर बाग मेंगया था। काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने रणवीर की तलाश शुरू की।
गांव के बाहर जंगल में एक युवक के पड़े होने की सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने उसकी पहचान रणवीर के रूप में की। परिजन रणवीर को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने गांव पहुंच कर छानबीन की।
ड्डरणवीर के पिता कुलदीप सिंह ने जमीन विवाद के चलते पुत्र की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए गांव के लक्ष्मण सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।