फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पंजाब मेल में हरदोई के यात्री का कोच में मिला शव

Sun, 22 Oct 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। पंजाब मेल से घर जा रहे हरदोई के यात्री का शव कोच में मिला है। कंट्रोल रूम की सूचना पर अमेठी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने युवक के शव को नीचे उतरा। प्रतापगढ़ जीआरपी ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। पंजाब से चलकर हावड़ा को जाने वाली पंजाब मेल से हरदोई के थाना कछौना तहसील संडीला के गांव बबूराहा निवासी गुलाब (35) बोगी संख्या एस-9 से सफर कर रहे थे। उनका शव कोच की गैलरी में मिला। कोच के यात्रियों ने मामले की सूचना कंट्रोल रूम को दी थी। अमेठी रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ के जवानों ने मृतक युवक के शव को उतारा।
विज्ञापन

आरपीएफ के उप निरीक्षक शिव सागर सिंह ने बताया कि मृतक युवक पंजाब से चला था। वह बीमार था, और रास्ते में उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना जीआरपी प्रतापगढ़ को दी गई। मृतक युवक के पास से मिले मोबाइल फोन के जरिए मामले की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें