फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायी के लापता पुत्र का शव तालाब में मिला

विज्ञापन
03 : जायस : देवा (फाइल फोटो)। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
जायस (अमेठी)। स्थानीय थाने के जेर मस्जिद मोहल्ले से बुधवार देर शाम लापता कबाड़ी व्यवसायी के पुत्र का शव शुक्रवार सुबह तालाब में उतराता मिला। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर जांच में जुटी है। लापता बालक का शव मिलने के बाद एसपी भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से बात कर घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जायस कोतवाली क्षेत्र स्थित जेर मस्जिद कस्बा निवासी महेश रैदास का पुत्र देवा (8) बुधवार देर शाम संदिग्ध दशा में लापता हो गया था। पिता मामले की सूचना थाने में देने के साथ तलाश करने में जुटा था। सूचना के बाद पुलिस की भी दो टीमें लापता बालक की तलाश में जुटी थीं। शुक्रवार सुबह कस्बे के निखैया तालाब में एक शव उतराता देख स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो उसकी पहचान महेश रैदास के लापता पुत्र देवा के रूप में हुई। पुत्र का शव मिलने की सूचना परिवार को मिली तो कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मां पिंकी मौके पर पहुंच गई। बेटे का शव देख मां उसे पुकारते हुए अचेत हो गई।जानकारी के बाद एसपी डॉ. इलामारन जी. भी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद परिजनों से वार्ता कर उन्हें सांत्वना देते हुए कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

शव मिलने के बाद पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम कराने के साथ जांच-पड़ताल में जुटी है। एसओ राकेश सिंह ने बताया कि दर्ज गुमशुुदगी के आधार पर शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है यदि तहरीर मिलती है तो दर्ज केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें