फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Thu, 06 Feb 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जामों (अमेठी)। थानाक्षेत्र के पूरा कलंदर अचलपुर गांव निवासी अमरेंद्र पासी (20) का शव बुधवार देर शाम गांव के बाहर स्थित एक बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में कपड़े के फंदे से लटकता मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि परिजनों के अनुसार अमरेंद्र देहरादून में किसी दुकान में काम करता था। मंगलवार को ही वह देहरादून से आया था, लेकिन घर नहीं पहुंचा था। जिस दुकान में अमरेंद्र काम करता था उसके मालिक ने चोरी का आरोप लगाते हुए उसका मोबाइल भी रख लिया था। पंचायतनामा के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। फिलहाल परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें