फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पंखे से लटकता युवक का शव मिला

Fri, 25 Aug 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। रामगंज थानाक्षेत्र के बाजार निवासी गौरव गुप्ता (25) घर से बुधवार शाम अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। उसकी तलाश में परिजन जुटे थे। तभी रात में जनता इंटर कॉलेज रोड स्थित एक मकान के कमरे में पंखे के हुक से लटकता गौरव दिखा। परिजन गौरव को उतार कर निजी चिकित्सक के पास ले गए।
विज्ञापन

चिकित्सक ने मामला गंभीर बताते हुए बिना पुलिस को सूचना दिए उपचार करने से इंकार दिया। परिजन फिर जिला अस्पताल सुल्तानपुर ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। एसएचओ पंकज द्विवेदी ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें नहीं मिली है। यदि परिजनों की ओर से कोई तहरीर दी जाती है तो केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें