फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बेटी ने पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Thu, 15 Aug 2024 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल (अमेठी)। रिश्तों को शर्मसार करने की घटना स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में सार्वजनिक हुई है। परिजनों की गैर मौजूदगी में नशे की हालत में पिता ने नाबालिग बेटी संग दुष्कर्म किया है। पुलिस ने बुधवार को दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने अपने पिता पर ही दुष्कर्म का आरोप लगाया है। किशोरी का आरोप है कि चार अगस्त को उसके माता-पिता के बीच किसी बात पर विवाद हो गया था। इसके बाद पांच अगस्त को उसकी मां अपनी बहन के पास दिल्ली चली गई थीं। आरोप है कि आठ अगस्त की रात पिता ने नशे की हालत में दुष्कर्म किया।
विरोध करने पर पिटाई करते हुए किसी को बताने पर जान से मार देने की धमकी भी दी। पीड़िता ने बताया कि 10 अगस्त को उसकी मां की दिल्ली में मृत्यु हो गई थी। जिनका दाह संस्कार करने के बाद लौट कर आई। तब उसने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुष्कर्म व पाॅक्सो एक्ट का केस दर्ज कर लिया है। एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि बुधवार को केस दर्ज करने के बाद पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें