फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: इफको केंद्र व समितियों पर डीएपी की किल्लत

Wed, 29 Oct 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेठी सिटी। गौरीगंज, अमेठी, संग्रामपुर इफको केंद्र, साधन सहकारी समिति खेरौना, महराजपुर, जगदीशपुर, गैरिकपुर सहित 20 समितियों पर डीएपी ही नहीं है। ऐसे में किसानों को खाद के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वह खाद के लिए चक्कर लगा रहे हैं।


इस समय आलू संग दलहन और तिलहन आदि फसलों की बोआई के चलते डीएपी की मांग बढ़ गई है। वहीं अगेती धान की कटाई कर चुके किसानों ने खेत में नमी पाकर गेहूं की भी बोआई शुरू कर दी है। ऐसे में समितियों व इफको केंद्रों पर डीएपी नहीं होने से किसानों को बोआई प्रभावित हो रही है। गौरीगंज केंद्र पर खाद लेने पहुंचे रमेश यादव ने बताया कि कई समिति पर गए, लेकिन वहां पर डीएपी नहीं मिली। यहां पर भी आए, लेकिन यहां पर डीएपी व एनपीके दोनों नहीं है।
विज्ञापन



किसान रामहेत ने बताया कि महराजपुर समिति पर गए थे वहां पर खाद नहीं मिली। यहां पर यूरिया के अलावा कोई खाद नहीं है। बुजुर्ग किसान जगदीश ने बताया कि हर फसल की बोआई के सीजन में खाद की किल्लत बनी रहती है। विभाग को पहले से पर्याप्त खाद की व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन



गौरीगंज सेंटर मुख्यालय पर स्थित है, यहां पर डीएपी नहीं है। किसान रामसुमेर, रामकृष्ण, लालजी आदि ने बताया कि डीएपी नहीं मिलने के कारण आलू, मटर, सरसों की बोआई प्रभावित हो रही है। धान की फसल कट गई है। गेहूं के लिए खेत की तैयारी की जा रही है। खाद नहीं मिलने से बोआई में दिक्कत आएगी। सहकारिता सहायक आयुक्त अरविंद कुमार ने बताया कि जिन समितियों पर खाद नहीं है। मांग के आधार पर वहां खाद भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें