फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दादरा व थौरी की टीम ने जीता सेमीफाइनल मैच

Fri, 06 Dec 2024 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। क्षेत्र के दादरा गांव में आयोजित मां हिंगलाज क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। इसमें दादरा व थौरी की टीम ने सेमीफाइनल मैच में जीत दर्ज की।
विज्ञापन



पहला सेमीफाइनल मैच दादरा और पूरे जोरई की टीम के बीच खेला गया। दादरा की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पूरे जोरई की टीम के खिलाड़ियों ने 10 ओवर में 98 रन बनाए। जवाब में उतरी पूरे दादरा की टीम ने आठ ओवर में 99 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की ओर से शैलेंद्र सिंह ने 32 रन बनाए। दादरा की टीम के सुमित सिंह ने 15 रन बनाने के साथ ही दो विकेट भी चटकाए। सुमित सिंह को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।


दूसरा सेमीफाइनल मैच ऊंचगांव और थौरी के बीच खेला गया। थौरी की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए थौरी की टीम ने 10 ओवर में 123 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऊंचगांव की टीम 122 रन ही बना सकी। इस तरह थौरी ने मैच जीत लिया। थौरी की टीम से जावेद ने 61 रन बनाकर एक विकेट अपने नाम किया। जावेद को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। शुक्रवार को दादरा और थौरी के बीच फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें