भादर (अमेठी)। ब्लाॅक क्षेत्र के टीकरमाफी स्थित बीबीएयू सैटेलाइट सेंटर पर सहायक प्राध्यापक पद पर तैनात डाॅ. नीरज तिवारी को सेंटर का प्रशासनिक अधिकारी बनाया गया है। बृहस्पतिवार को कैंपस पहुंचने पर प्राध्यापकों ने स्वागत किया। डाॅ. नीरज के पास 50 से अधिक शोध प्रकाशनों का व्यापक पोर्टफोलियो है। शैक्षणिक व अनुसंधान उद्देश्यों के लिए 20 से अधिक देशों में व्याख्यान प्रस्तुत कर चुके हैं, जिन्हें 30 अंतर राष्ट्रीय व राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा है। डॉ. नीरज ने कहा कि व्यवस्थाओं को सुधारना, प्रशासनिक कार्यों में गतिशीलता लाना उनका मुख्य उद्देश्य होगा । (संवाद)