सिलेंडर फटने से अकरम गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि मकान का पिछला हिस्सा भरभराकर गिर गया। मकान के सामने के हिस्से में भी दरार आ गई है। विस्फोट होते ही ग्रामीणों ने अकरम को अस्पताल पहुंचाते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों के अनुसार यह परिवार पटाखा बनाता है। पटाखे में विस्फोट होने से ऐसा हुआ है।