गौरीगंज। अरगवां गांव निवासी विद्यावती मौर्या ने 11 सितंबर को थाने में तहरीर देकर साइबर ठगों पर पांच दिसंबर 2019 से 15 मार्च के बीच अलग-अलग तिथियों में 37 ट्रांजेक्शन कर 1.24 लाख निकालने का केस दर्ज कराया था।
जिले में साइबर अपराधियों की बढ़ती सक्रिता को देखते हुए एसपी दिनेश सिंह ने साइबर क्राइम सेल को दर्ज सभी केसों में प्रभावी कार्रवाई का निर्देश दिया है।
एसपी के निर्देश पर सक्रिय साइबर क्राइम सेल प्रभारी विनोद यादव ने जांच-पड़ताल कर आनलाइन ट्रांजेक्शन निरस्त कराते हुए पीड़िता के बैंक खाते में धनराशि वापस कराई। साइबर क्राइस सेल की कार्रवाई से प्रसन्न पीड़िता ने एसपी समेत पूरी टीम को धन्यवाद दिया है। टीम प्रभारी ने बताया कि जिले में साइबर ठगों पर अंकुश लगाने तक कार्रवाई जारी रहेगी।