फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ट्रांसफार्मर काटकर बाइंडिंग का तार निकाला

Tue, 24 Mar 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जामों। वारिसगंज मार्ग पर गौरा के पूरे राजागांव के पास सड़क किनारे लगे 100 केवीए ट्रांसफार्मर को रविवार रात चोरों ने निशाना बनाया। ट्रांसफार्मर को दो टुकड़ों में काटकर उसमें लगा बाइंडिंग का तार और तेल चोरी कर लिया गया। घटना के बाद क्षेत्र के 25 घरों की बिजली गुल हो गई। वहीं 12 किसानों के ट्यूबवेल भी नहीं चल सके।
विज्ञापन



गांव के जंगबहादुर यादव ने बताया कि रात में अचानक बिजली आपूर्ति बंद हो गई। संदेह होने पर जब लोग ट्रांसफार्मर के पास पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर सन्न रह गए। इसके बाद ऊर्जा निगम के कर्मचारियों को सूचना दी गई। जेई प्रेमचंद्र कुशवाहा ने बताया कि जांच की गई। प्रारंभिक आकलन में करीब ढाई लाख रुपये का सामान गायब मिला है। पुलिस को तहरीर दे दी गई है। इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।



ऊर्जा विभाग पर उठ रहे सवाल
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति बंद हुए बिना ट्रांसफार्मर से छेड़छाड़ संभव नहीं है। रात में आपूर्ति अचानक कैसे बंद हुई। यदि शटडाउन लिया गया तो इसकी जानकारी चोरों तक कैसे पहुंची। ट्रांसफार्मर को काटना और अंदर का तांबा निकालना तकनीकी जानकारी के बिना संभव नहीं है। ऐसे में ऊर्जा निगम कर्मियों की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें