फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कसारा, संस्कार इलेवन टीम ने जीते मैच

Mon, 23 Mar 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामपुर। मिश्रौली स्टेशन के सामने पोलो खेल मैदान में आयोजित मिश्रौली प्रीमियर लीग प्रतियोगिता के तीसरे दिन रविवार को पांच मैच खेले गए। पहले मैच में कसारा की टीम ने टॉस जीतकर निर्धारित आठ ओवर में तीन विकेट खोकर 132 रन बनाए। स्वामी परमहंस टीकरमाफी की टीम 61 रन पर ढेर हो गई।
विज्ञापन


दूसरे मैच में संस्कार इलेवन की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में 133 रन बनाए। दक्ष इलेवन की टीम 81 रन पर ही सिमट गई। तीसरे मैच में कसारा इलेवन ने निर्धारित आठ ओवर में 118 रन बनाए। इंटर कॉलेज कालिकन की टीम ने बिना विकेट गंवाए 119 रन बना कर मुकाबले को जीत लिया। चौथे मैच में एसपी स्पोर्ट्स की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में 130 रन बनाए।


दक्ष इलेवन की टीम 30 रन पर ढेर हो गई। पांचवें मैच में संस्कार इलेवन ने एसपी स्पोर्ट्स की टीम पर शानदार जीत दर्ज की। आयोजन सीमित के सदस्य नितिन उपाध्याय ने बताया कि सोमवार को प्रतियोगिता के पांच मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें