फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सिलिंडर लेने पहुंचे ग्राहकों पर पाइप खरीदने का दबाव

Wed, 10 Jun 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी शहर ​स्थित गैस एजेंसी पर लगी उपभोक्ताओं की कतार। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी। घरेलू गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के बीच शहर स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं ने मनमानी का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि सिलिंडर लेने पहुंचने वाले उपभोक्ताओं पर 190 रुपये का पाइप खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है। पाइप लेने से इन्कार करने पर सिलिंडर न देने का आरोप लगाते हुए उपभोक्ताओं ने मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन


रामलीला मैदान स्थित वितरण केंद्र पर पहुंचे कई उपभोक्ताओं ने एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। राजेश कुमार ने बताया कि वह गैस सिलिंडर लेने पहुंचे, लेकिन कर्मचारियों ने पहले पाइप खरीदने को कहा। मना करने पर सिलिंडर नहीं दिया गया। संतोष यादव ने कहा कि उनके घर में पहले से उपयोग योग्य पाइप लगा है, इसके बावजूद नया पाइप खरीदने का दबाव बनाया गया।

रीना देवी ने बताया कि महंगाई के दौर में अतिरिक्त खर्च उठाना आसान नहीं है। पाइप न लेने पर उन्हें बिना सिलिंडर के लौटना पड़ा। रामशंकर तिवारी का आरोप है कि कई उपभोक्ता इसी समस्या का सामना कर रहे हैं और मजबूरी में पाइप खरीद रहे हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस बुकिंग के बाद भी सिलिंडर प्राप्त करने में दिक्कत हो रही है। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी है। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

पूर्ति निरीक्षक शुभम कुमार ने बताया कि किसी भी उपभोक्ता को पाइप खरीदने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। पाइप न लेने पर सिलिंडर देने से मना करना नियमों के विपरीत है। शिकायत मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें