फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: खंभे से लटकते तार में उतरा करंट, चपेट में आकर महिला की मौत

विज्ञापन
कलावती। - फोटो : कलावती।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जायस के मौलवी खुर्द गांव की कलावती देवी (55) बुधवार घर के पास खंभे से लटक रहे बिजली के तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गईं। कलावती को बचाने में उनका बेटा, बहू और बेटी भी झुलस गए। तीनों का इलाज सीएचसी फुरसतगंज में चल रहा है। बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

ननद करीना ने बताया कि भाभी कलावती बुधवार सुबह छह बजे घर के पास काम कर रही थीं। उनका घर कच्चा है और बिल्कुल पास में बिजली का खंभा है। इसी खंभे से लटक रहे जर्जर तार में करंट प्रवाहित हो रहा था। खंभे के बगल से निकलते वक्त कलावती का हाथ तार में छू गया और करंट लगने से वह तड़पने लगीं। उनकी चीखें सुनकर उनका बेटा आशीष कुमार (22), बहू शिवानी कुमारी (20) और बेटी रोशनी (13) उन्हें बचाने दौड़े। करंट की जद में आने से ये तीनों भी झुलस गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कराई और चारों को फुरसतगंज सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने कलावती को मृत घोषित कर दिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में कई बिजली के खंभों पर तार लटक रहे हैं, जिनमें करंट प्रवाहित होता रहता है। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम को कई बार अवगत कराया है। हादसे की जानकारी के बाद भी मौके पर कोई ऊर्जा निगम के कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। इंस्पेक्टर अमरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें