जगदीशपुर के रानीगंज कस्बे में आयोजित होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते क
जगदीशपुर (अमेठी)। रानीगंज कस्बे में रविवार को एक निजी चिकित्सालय की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह दोपहर बाद से शुरू होकर देर रात तक चला। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को अबीर व गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान बोल राधा रानी कहो तो अभी जान दे दूं, सुख में सखी देखयो नंद गोपाल, सांवरी सूरतिया हाथ में बांसुरिया, सपने में सखी देखयो नंद गोपाल ने अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में लोगों ने गुझिया व दूसरे पकवानों का भी आनंद लिया। अयोध्या धाम के महंत राजू दास भी होली मिलन समारोह में पहुंचे।
आयोजक डॉ. प्रज्ञा बाजपेई और डॉ. प्रदीप तिवारी ने कहा कि होली आपसी द्वेष और अहंकार मिटाने वाला त्योहार है। कार्यक्रम में छह घंटे तक गीत, संगीत की धुन पर बच्चे, युवा जमकर थिरके। कपल डांस, म्यूजिकल चेयर्स, मयूर ड्रेस प्रतिभागियों ने लोगों का मन मोह लिया। अतिथियों ने तालियां बजाकर प्रशंसा की। इस दौरान राजेश्वर प्रताप सिंह, राकेश विक्रम सिंह, राम मूरत तिवारी, राम नेवाज ओझा, डॉ. पूजा बरनवाल, गीता सिंह, अरुण सिंह, मान सिंह राठौर, गौरव सिंह आदि मौजूद रहे।