फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Mon, 13 Apr 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय मुड़ियापुर में आयोजित वा​र्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती ब​
विज्ञापन
शाहगढ़। प्राथमिक विद्यालय मुड़ियापुर में वार्षिकोत्सव का आयोजन उत्साह के साथ हुआ। कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभाओं का प्रभावी प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। विद्यालय परिसर में पूरे समय उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
विज्ञापन



कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से हुई। इसके बाद बच्चों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर वातावरण में देशप्रेम की भावना जगाई। प्रिया यादव, सायरा बानो, खुशबू, महक और पायल ने पढ़ें बेटियां, बढ़ें बेटियां गीत पर प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों को प्रभावित किया।


विद्यार्थियों ने दहेज प्रथा और शराब के दुष्परिणाम पर आधारित नाट्य मंचन भी किया। इस प्रस्तुति के माध्यम से समाज को जागरूक करने का संदेश दिया गया। दर्शकों ने बच्चों के अभिनय और संदेश को सराहा। प्रधानाध्यापक काली सहाय यादव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के बौद्धिक और मानसिक विकास में सहायक होते हैं।
विज्ञापन



इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और मंच पर अपनी बात रखने की क्षमता विकसित होती है। कार्यक्रम में राजेश गुप्ता, राम प्रताप यादव, हरिनाथ पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, रोहित सिंह, जयप्रकाश तिवारी, अनिल जायसवाल, शीला सिंह, रुचि सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें