फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Sun, 16 Nov 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
सैनिक स्कूल कौहार में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यार्थी। स्त्रोत : परिजन
विज्ञापन
शाहगढ़। रामगंज कौहार स्थित सैनिक स्कूल में शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। स्कूल के विभिन्न हाउस से जुड़े प्रतिभागियों ने नृत्य, संगीत, नाटक, वादन और समूह प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की।
विज्ञापन



निर्णायक मंडल ने सभी प्रस्तुतियों का मूल्यांकन करने के बाद परिणाम घोषित किया। प्रतियोगिता में जोजिला हाउस ने संतुलित और प्रभावी प्रस्तुति के आधार पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कोहिमा हाउस को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल सत्यवीर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास और समूह भावना को मजबूत करती हैं।



उन्होंने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर अभ्यास और अनुशासन बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने भी कविता और गीत प्रस्तुत किए। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सुधीर जाखड़, पुनीत सेन, सूबेदार विजय सिंह, रज्जन आर्या, मुन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें