फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ गांवों को ग्रीन बेल्ट बनाएगा सीआरपीएफ सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। पर्यावरण संतुलन कायम रखने के लिए रामगंज के त्रिसुंडी स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर ने आठ गांवों को ग्रीन बेल्ट बनाने का बीड़ा उठाया है। कवायद सफल हो सके इसके लिए गांव व स्थान का चयन करने के बाद सीआरपीएफ सेंटर एक जुलाई से 27 हजार फलदार व शोभादार पौधे रोपित करने की तैयारी मेें जुटा है।
विज्ञापन

भादर के त्रिसुंडी गांव स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट वृहद पौध रोपण कार्यक्रम में सहयोग करेगा। अपने आस पास के गांवों को हरा-भरा बनाने के साथ ही पर्यावरण संतुलन के लिए ग्रु्प ने छीड़ा, खरगीपुर, रामचंद्रपुर, भागीपुर, कुरंग, आलमपुर, त्रिसुंडी व संसारीपुर में खाली पड़ी सरकारी भूमि को चिह्नित करने के बाद सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर 27 हजार फलदार व शोभादर पौधे रोपित करने की कवायद में जुटा है।
कवायद सफल हो सके इसके लिए सीआरपीएफ सेंटर ने वन विभाग से 27 हजार पौधों की डिमांड व आपूर्ति प्राप्त करने के बाद एक जुलाई से पौध रोपित करने के लिए गड्ढे तैयार कर लिए हैं। पौध रोपण के बाद सुरक्षा के ट्री-गार्ड तैयार कर ग्रामीणों की मदद से एक जुलाई से पौध रोपित कर उनकी देख-रेख की व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। प्रभागीय वनाधिकारी यूपी सिंह ने सीआरपीएफ सेंटर त्रिसुंडी की ओर से आठ गांवों में 27 हजार पौधे रोपित करने की पुष्टि करते हुए बताया कि मांग के अनुसार पौधों की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें