फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ : पासिंग आउट परेड में 1379 जवानों ने ली शपथ

Sat, 31 Aug 2024 03:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
परेड में शामिल जवान
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र परिसर एक बार फिर नव आरक्षियों की पासिंग आउट परेड का गवाह बना। शुक्रवार को भव्य समारोह में सीआरपीएफ के महानिरीक्षक मध्य क्षेत्र नरेंद्र कुमार सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि आरटीसी के 14वें बैच के 1379 रिक्रूटों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


त्रिसुंडी स्थित सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र के परिसर में स्थित रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर (आरटीसी) में देश के विभिन्न प्रांतों के 1379 नव आरक्षियों का प्रशिक्षण 16 अक्तूबर 2023 को प्रारंभ हुआ था। 44 सप्ताह के प्रशिक्षण के दौरान नव आरक्षियों को अनुशासन, सहनशक्ति, युद्ध अवरोध एवं प्रहार मार्ग, निहत्थी लड़ाई, हथियार व खाली हाथ की कवायद, गोला बारूदों एवं ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम का प्रशिक्षण दिया गया।
नव आरक्षी विभिन्न बाधाओं को पार करते हुए सीआरपीएफ के पूर्ण रूप से जवान बने। प्रशिक्षण पूरा होने व तैनाती मिलने के बाद 30 अगस्त को सभी 1379 रिक्रूटों को आरटीसी के प्रांगण में हुए दीक्षांत समारोह में देश सेवा के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। महानिरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सभी अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए कटिबद्ध रहें। देश की रक्षा सर्वोपरि है। डीआईजी रास बिहारी सिंह ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण के पूर्व नव आरक्षियों ने परेड किया। मुख्य अतिथि महानिरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने परेड की सलामी ली। इस अवसर पर नव आरक्षियों ने तरह-तरह के रण कौशल का प्रदर्शन किया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

बेहतर प्रदर्शन पर पुरस्कार से नवाजा
प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नव आरक्षियों को पुरस्कृत किया गया। आरक्षी विकास वैभव को ऑल राउंड बेस्ट, आरक्षी एम.हर्षित टेक सिंह को बेस्ट इन आउट डोर, आरक्षी लक्ष्यजीत दास को बेस्ट इन- इंडोर, आरक्षी मिश्रा विशाल धनंजय को बेस्ट इन वैपन हैंडलिंग, आरक्षी प्रमेंद्र सिंह को बेस्ट इन ड्रिल, आरक्षी सोबर अली को बेस्ट इन फिजिकल, आरक्षी प्रकाश टुडू को बेस्ट फायरर, आरक्षी डबलू खोंगलहा को बेस्ट इन बीओएसी, आरक्षी काली वेरल बालाहेमंत को बेस्ट स्पोर्ट्स पर्सन के साथ उत्कृष्ट प्रशिक्षक के लिए उपनिरीक्षक मोहन लाल, हवलदार उपेंद्र यादव को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया।

इनकी रही मौजूदगी
दीक्षांत समारोह में पुलिस उप महानिरीक्षक/प्राचार्य रास बिहारी सिंह, डीआईजी जीसी राजेंद्र प्रसाद पांडेय, परेड कमांडर उप कमांडेंट दीपक सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी विवेक पटेल, इंस्पेक्टर कमलेश सिंह सहित आरटीसी, जीसी के अधिकारी कार्मिक व नव आरक्षियों के परिजन व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें