फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कालिकन धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Tue, 16 Dec 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
संग्रामपुर के कालिकन धाम में दर्शन करते श्रद्धालु। -संवाद
विज्ञापन
संग्रामपुर। पौष माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि सोमवार के अवसर पर आदि शक्तिपीठ कालिकन धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह मंदिर के कपाट खुलते ही दर्शन के लिए लंबी कतार लग गई और परिसर मां कालिकन के जयकारों से गूंज उठा। देर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए मेले में जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन




पौष एकादशी को व्रत-पूजन और देवी आराधना के लिए विशेष महत्व वाला माना जाता है। सोमवार होने के कारण श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। इसी आस्था के चलते दूरदराज से भी बड़ी संख्या में भक्त मां कालिकन के दर्शन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मां को फूल-माला, नारियल, चुनरी और टिकरी का प्रसाद अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।



महिलाओं ने मनौती मानकर विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में दिनभर भजन-कीर्तन होते रहे। मंदिर के बाहर लगे मेले में लोगों की भीड़ रही। पूजन सामग्री, मिठाइयों, खिलौनों और प्रसाधन सामग्री की दुकानों पर जमकर खरीदारी हुई। कालिकन धाम के पुजारी अभिषेक शास्त्री ने बताया कि पौष मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी और सोमवार के दिन मां कालिकन के दर्शन करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में मंगल व सौभाग्य की वृद्धि होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें