फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ओपीडी में जुटी मरीजों की भीड़

Fri, 22 May 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
तिलोई मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की भीड़।-संवादतिलोई मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की
विज्ञापन
तिलोई। तेज धूप और बढ़ती गर्मी के बीच मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। बृहस्पतिवार सुबह 11:50 बजे ओपीडी परिसर में मरीजों और तीमारदारों की लंबी कतार नजर आई। पंजीकरण काउंटर, चिकित्सक कक्ष और दवा वितरण केंद्र पर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन



मेडिसिन विभाग के बाहर सबसे अधिक भीड़ रही। बाजारशुकुल निवासी गुलाम ने बताया कि सुबह से कतार में लगे हैं, मगर दोपहर तक नंबर नहीं आया। उन्होंने व्यवस्था पर सवाल उठाए। चेस्ट एवं टीबी विभाग के बाहर भी मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। गैलरी में खड़े मरीजों और तीमारदारों की भीड़ से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया।


कमरौली निवासी रेहान अहमद और पूरे बना के मुन्नालाल ने बताया कि जांच कराने के कई दिन बाद भी रिपोर्ट नहीं मिल रही है। रिपोर्ट के इंतजार में दोबारा चिकित्सक को दिखाने में परेशानी हो रही है। मरीजों का कहना है कि रिपोर्ट में देरी से इलाज प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन



अस्पताल प्रशासन के मुताबिक बृहस्पतिवार को 1470 मरीजों ने पंजीकरण कराया। इनमें मेडिसिन विभाग में 560, ऑर्थो में 290, चेस्ट एवं टीबी विभाग में 210 और सर्जरी विभाग में 225 मरीज पहुंचे। नेत्र, नाक, कान और गला विभाग में भी बड़ी संख्या में मरीज उपचार कराने आए।

कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. शेखर गर्ग ने बताया कि तेज धूप, लू और मौसम में बदलाव का असर हृदय रोगियों पर अधिक पड़ रहा है। उन्होंने लोगों को पर्याप्त पानी पीने, तनाव कम रखने और दूषित खानपान से बचने की सलाह दी। साथ ही सुबह टहलने और फाइबरयुक्त भोजन अपनाने की बात कही।


मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि मौसम जनित बीमारियों के चलते मरीजों की संख्या बढ़ी है। अस्पताल में पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं। मरीजों को बेहतर उपचार देने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें