फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: फसलों को मिली संजीवनी, किसानों के चेहरे खिले

Tue, 29 Jul 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी के रामलीला मैदान में भरा बारिश का पानी। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। खेतों में सूख रही धान की रोपाई को आसमान से अमृत बन कर बरसी बरखा की बूंदों ने संजीवनी प्रदान की है। बारिश न होने से मायूस किसानों के चेहरे रविवार शाम से सोमवार दोपहर तक हुई रिमझिम से खिल उठे। 24 घंटे में हुई छह मिलीमीटर बारिश से खेतों में पानी भर गया, जिसे देख किसानों के चेहरे खिल उठे। हालांकि, नगरीय क्षेत्रों में जलभराव होने व बारिश के कारण शहर से गांव तक हुई अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी भी बढ़ा दी।
विज्ञापन



मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमर नाथ मिश्र ने बताया कि बारिश के कारण दिन के अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज हुई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 29.3 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। आगामी 24 घंटे में आसमान में बादल छाए रहने व कुछ जगहों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है।


जिले में इस बार 1.30 लाख हेक्टेयर में धान फसल की रोपाई का अनुमान है। बीते एक पखवारे से बारिश न होने से रोपी जा चुकी धान की फसलें पानी के अभाव में सूखने लगी थी। इससे किसानों की परेशानी बढ़ने लगी थी। कई दिनों बाद रविवार की रात मौसम ने करवट बदली। रविवार देर शाम से शुरू हुई बारिश सोमवार को दोपहर बाद तक जारी रही। यह बारिश धान की फसल के लिए वरदान साबित हुई है। इससे खेतों में भरे पानी के कारण फिलहाल एक सप्ताह तक सिंचाई की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन



कृषि विभाग के अनुसार 27 जुलाई तक हुई बारिश के आंकड़ों में अमेठी खिसककर प्रदेश में 56वें स्थान पर पहुंच गया। 27 जुलाई तक जिले में 260.6 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन सिर्फ 108.7 मिलीमीटर बारिश हुई, जो करीब 41.7 फीसदी है। एडीएम अर्पित गुप्ता ने बताया कि रविवार को 0.4 मिलीमीटर व सोमवार को करीब 6.0 मिलीमीटर बारिश हुई है।


जगह-जगह रही जलभराव की स्थिति
जिला मुख्यालय नगर पालिका गौरीगंज में आता है। यहां के 25 वार्डों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश के समय जलभराव की स्थिति हो जाती है। सोमवार को बारिश के कारण जीजीआईसी मोड के पास बांदा-टांडा हाईवे पर पानी भरा था। वहीं, सहकारिता आयुक्त कार्यालय परिसर, वार्ड नंबर 16 व 18 में संपर्क मार्ग पर जल भराव की स्थिति रही। इसके अलावा जगदीशपुर-गौरीगंज मार्ग स्थित माधवपुर सहित अन्य स्थानों पर मुख्य सड़क पर पानी भरा दिखाई पड़ा। लोगों को दूषित पानी से होकर गुजरने की परेशानी उठाना पड़ी।


बिजली कटौती से भी लोग हुए परेशान
बारिश होने के बाद सोमवार को अघोषित बिजली कटौती जारी रही। जिला मुख्यालय पर चार से पांच घंटे बिजली कटौती संग लो वोल्टेज की समस्या रही। ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे रोस्टर के सापेक्ष बमुश्किल आठ से 10 घंटे आपूर्ति मिल रही है। इसमें भी ट्रिपिंग की समस्या बरकरार है। बारिश होने बाद पीठीपुर के कोरारी और रामगढ़ फीडर पर इंसुलेटर खराब होने व धनापुर चौराहे के पास हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से आपूर्ति बाधित हो गई। अमेठी और गौरीगंज उपकेंद्र पर भी फाल्ट आने के कारण बिजली की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें