फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सड़क हादसों पर अंकुश के लिए क्रिटिकल कॉरिडोर प्लान

Wed, 25 Mar 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने क्रिटिकल कॉरिडोर प्लान लागू किया है। इस नई व्यवस्था का मकसद हादसों पर नियंत्रण और दुर्घटना के बाद घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाना है।
विज्ञापन



प्लान के तहत अब सड़कों पर सिर्फ निगरानी ही नहीं बल्कि त्वरित सहायता की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। हादसे की सूचना मिलते ही नजदीकी पुलिस टीम मौके पर पहुंचेगी और घायल को बिना देरी अस्पताल भेजेगी। इससे गोल्डन ऑवर के भीतर इलाज शुरू हो सकेगा जो गंभीर घायलों के लिए जीवन रक्षक साबित होगा।


पहले चरण में जिले के चार प्रमुख थाना क्षेत्रों मोहनगंज, जगदीशपुर, गौरीगंज और अमेठी कोतवाली को शामिल किया गया है। इन क्षेत्रों के राष्ट्रीय और राज्यमार्गों को चिह्नित कर हर 20 किलोमीटर दायरे में एक पुलिस टीम तैनात की गई है। प्रत्येक टीम में एक उपनिरीक्षक, एक हेड कांस्टेबल और तीन कांस्टेबल शामिल हैं। इन टीमों को अपने क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने और हर गतिविधि पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन



प्लान के अंतर्गत सड़क सुरक्षा से जुड़े कई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। जिन स्थानों पर दुर्घटनाओं की संभावना अधिक रहती है, वहां बैरिकेडिंग की जा रही है। सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने का काम शुरू किया गया है ताकि वाहनों की आवाजाही सुचारु रहे। साथ ही सड़क संकेतक और चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे हैं, जिससे वाहन चालकों को पहले से सतर्क किया जा सके।

तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर भी सख्ती की जाएगी। पुलिस टीमें नियमित रूप से चेकिंग करेंगी और यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई करेंगी। अधिकारियों का मानना है कि इन कदमों से दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकेगी।


तीन माह में 46 की मौत, 47 घायल
यातायात विभाग के आंकड़े जिले की स्थिति को गंभीर बनाते हैं। पिछले तीन महीनों में 72 सड़क हादसे दर्ज किए गए। जनवरी में 37, फरवरी में 19 और मार्च में अब तक 16 घटनाएं सामने आईं। इन हादसों में 46 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 47 लोग घायल हुए हैं। यह आंकड़े सड़क सुरक्षा के प्रति सतर्कता बढ़ाने की जरूरत को दर्शाते हैं।


पूरे जिले में लागू होगा प्लान
एसपी सरवणन टी ने बताया कि क्रिटिकल कॉरिडोर प्लान जिले में लागू कर दिया गया है। पहले चरण में चार थाना क्षेत्रों में इसे शुरू किया गया है। आगे इसे पूरे जिले में लागू करने की योजना है। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता हादसों पर अंकुश लगाना और घायल व्यक्तियों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें