गौरीगंज (अमेठी)। टांडा-बांदा हाईवे पर बुधवार को दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने एक बाइक सवार युवक की पिटाई कर लूट की कोशिश की। चीख-पुकार पर भीड़ देखकर बाइक सवार बदमाश भाग निकले। बदमाशों के फरार होने के बाद पुलिस पूरे प्रकरण की जांच व कार्रवाई में जुटी है। स्थानीय थाने के पूरे घुंडलियन मजरे सराय भागमानी निवासी विमल कुमार तिवारी घर से 25 हजार रुपए लेकर बैंक में जमा निकले थे। घर से निकल वह कस्बा पहुंचने के बाद एक लकड़ी व्यवसायी के पास जाकर उसके 19 हजार रुपए लिया। नकदी लेकर वह बाइक से भारतीय स्टेट बैंक जा रहे थे। रास्ते में टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्मार्ट प्वाइंट के पास पान की दुकान पर रुक गए। इसी बीच पीछे से आए दो बाइक सवारों ने हमला बोल दिया। विमल की पिटाई कर बदमाश जेब मेंं मौजूद पैसा लूटने की कोशिश करने लगे। दिन दहाड़े हो रही घटना को देख आसपास के लोग उनकी ओर दौड़ पड़े। लोगों को एकत्र होकर आते देख बदमाश मौके से फरार हो गए।
विमल के प्रतिरोध व लोगों के एकत्र होने से लूट की घटना तो बच गई लेकिन वह घायल हो गया। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। लूट की सूचना के बाद सक्रिय सीओ मंयक द्विवेदी व प्रभारी निरीक्षक अखंड देव मिश्र मौके पर पहुंचते हुए घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश में जुट गए। पुलिस को सफलता नहीं मिली। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही पुलिस ने सुल्तानपुर मार्ग पर प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान का प्रयास करने का प्रयास कर रही है। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज मामले की जांच की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ मामले का अनावरण किया जाएगा।