जगदीशपुर (अमेठी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के पूरे शोहरत निवासी 28 वर्षीय एक युवती रविवार की शाम मेमू ट्रेन में सवार होकर लखनऊ से निहालगढ़ आ रही थी। रास्ते में कोच में बैठे एक युवक ने लड़की से छेड़खानी शुरू कर दी। युवती ने मामले की सूचना कंट्रोल को दी।
कंट्रोल की सूचना पर आरपीएफ निहालगढ़ के थाना प्रभारी शत्रुघ्न सिंह ने निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचते ही दोनों को नीचे उतार लिया। युवती की तहरीर पर आरपीएफ ने पकड़े गए युवक को रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी में तैनात जीआरपी सुल्तानपुर के आरक्षी हरिमोहन पाठक और रमेश कुमार यादव के हवाले कर दिया।
जीआरपी सुल्तानपुर के थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने बताया कि युवक का नाम शिव कुमार कौशल है और वह मुसाफिरखाना के वार्ड संख्या-8 का रहने वाला है। गिरफ्तार युवक का चालान सोमवार को न्यायालय भेज दिया गया।