तलोई (अमेठी)। क्षेत्र के संग्रामपुर गांव में सोमवार की रात दस बजे आमिर खान ट्रैक्टर पर भाड़ा लादकर गांव ले जा रहे थे। अचानक ट्रैक्टर से छोटे लाल की दीवार में ठोकर लग गई। दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। शोरगुल की आवाज सुनकर बीच बचाव के लिए आए ग्राम प्रधान अभिमन्यु वर्मा ने दोनों पक्षों का शांत कराना शुरू किया। आमिर ने फोन कर अपने कुछ लोगों को बुला लिया। मौके पर आए लोगों ने आमिर के साथ मिलकर ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला बोल दिया।
प्रधान की पिटाई कर उन लोगों ने दहशत फैलाने के लिए तमंचा निकलाकर लहराने लगे। ग्रामीणों ने सूचना मोहनगंज पुलिस को दी। पुलिस को आते देख हमलावार फरार हो गए। पुलिस ने दो हमलावरों को मौके पर दबोच लिया। प्रधान की तहरीर पर आमिर खान, शान बाबू व असलम समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू की है। उधर घायल प्रधान को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। (संवाद)