फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे खड़े तीन लड़कों को क्रेन ने मारी टक्कर, तीनों की मौत; घरों में मचा कोहराम

Thu, 06 Feb 2025 07:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां सड़क किनारे खड़े तीन लड़कों को क्रेन ने टक्कर मार दी। तीनों की मौत हो गई। घरों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
हादसे में मृतकों की फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमेठी में बृहस्पतिवार देर शाम सड़क किनारे बाइक खड़ी करके खड़े तीन लड़कों को क्रेन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौत हो गई। घटना से घरों में कोहराम मच गया। हादसा शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के सेमरौता-कठौरा मार्ग स्थित तोतानगर गांव के पास हुआ। 

विज्ञापन


शिवरतनगंज थानाक्षेत्र के रुकूनपुर गांव निवासी राम किशोर का पुत्र कमलेश (18), राजेंद्र का पुत्र सूरज (15) और रमेश का पुत्र सर्वेश (15) बाइक से बृहस्पतिवार को त्रिवेदी का पुरवा निमंत्रण में शामिल होने गए थे। वापस लौटते समय सेमरौता-कठौरा मार्ग स्थित तोतानगर गांव के पास बाइक खड़ी कर तीनों सड़क किनारे खड़े थे। 

इसी बीच गुजर रही क्रेन ने तीनों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक क्रेन मौके पर छोड़ कर भाग निकला। सड़क पर तीन युवकों को मृत देख लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन


घटनास्थल से करीब दो किमी दूर मृतकों के गांव सूचना पहुंची तो कोहराम मच गया। हर कोई घटना स्थल की तरफ भागा। तीन युवकों की मौत के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ डॉ. अजय सिंह ने बताया कि क्रेन को कब्जे में लिया गया है। परिजनों की तहरीर पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें