फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: डीजल चोरों पर कसा शिकंजा, एक गिरफ्तार

Thu, 28 Mar 2024 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। हाईवे किनारे खड़े वाहनों से डीजल चोरी के मामले में अब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में एक को गिरफ्तार करते हुए पांच के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज किया गया है।एसओ राकेश सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले पुलिस ने हाईवे किनारे वाहनों से डीजल चोरी के मामले का राजफाश किया था। मामले में पकड़े गए लोगों को जेल भेजा गया था। जमानत से रिहा होने के बाद अब उन पर एक बार फिर पुलिस ने शिकंजा कसा है।
विज्ञापन

पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज किया है। वांछित पवन कुमार गुप्ता निवासी ग्राम पूरा उर्फ पूरे सुमेरपुर थाना कुमारगंज जनपद अयोध्या को रानीगंज ओवर ब्रिज से पहले मोहद्दीनपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें