फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 1.60 करोड़ से बनी गोशाला, एक भी गोवंश संरक्षित नहीं

Sun, 09 Nov 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भेंटुआ के कोरारी लच्छनशाह में बना वृहद गो संरक्षण केंद्र पशुपालन विभाग के गले की फांस बन गया है। जिम्मेदारों ने 1.60 करोड़ की लागत से इस गोशाला का निर्माण कार्य तो करा लिया, लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए कोई रास्ता नहीं बनवाया। इसका निर्माण तालाब सरीखी जगह पर कराया गया है, जहां बारिश के बाद भी पानी भरा रहता है। ऐसे में गोवंश की छोड़िए, सीवीओ (मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी) का भी केंद्र तक पहुंचना दुश्वार बना है। निरीक्षण के लिए निकले सीवीओ को रास्ता न होने के कारण वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

यह वृहद गो संरक्षण केंद्र निर्माण के बाद आठ माह पूर्व पशुपालन विभाग को हैंडओवर भी हो चुका है। रास्ता न होने के कारण आठ माह बाद भी इस गोशाला में अभी तक एक गोवंश को संरक्षित नहीं किया जा सका है। यहां गोवंशों के लिए बनी चरही व सोलर पैनल तक पानी में डूबे हुए हैं। भूसा गोदाम में लगे शटर भी जलभराव के कारण जंग खा चुके हैं। बैरिकेडिंग के लिए लगी जालियां खराब हो गई हैं जबकि परिसर में लगा खड़ंजा भी उखड़ चुका है।
पूरा परिसर कटीली झाड़ियों से पटा पड़ा है। ग्रामीण मनोज कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र तो 15 माह पूर्व बनकर तैयार हो गया था, लेकिन हैंडओवर आठ माह पहले हुआ। हैंडओवर के बाद भी अभी तक यहां देखरेख के लिए कोई केयरटेकर तक तैनात नहीं है। भरतलाल कश्यप ने कहा कि आसपास के गांवों में काफी संख्या में निराश्रित गोवंश सड़कों और खेतों में घूमकर, फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। इसके बावजूद केंद्र पर अब तक एक भी गोवंश संरक्षित नहीं हो सका है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें