फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गो संरक्षण अभियान को मिला समर्थन

Mon, 24 Nov 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लोकसभा क्षेत्र अमेठी में गो संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा तेज हो गई है। गो-सांसद राकेश तिवारी ने निसूरा, जगदीशपुर स्थित प्रधान कोठी में वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक और समाजसेवी पंडित इंदु कुमार पाठक से मुलाकात कर गो संसद में पारित प्रस्ताव और बिल की प्रति सौंपी। राकेश तिवारी ने गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने संबंधी अभियान के लिए सहयोग मांगा।
विज्ञापन



पंडित इंदु कुमार पाठक ने कहा कि वैदिक परंपरा में गाय को आदर का स्थान मिला है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में गाय को माता के रूप में माना गया है। बताया कि गोहत्या की घटनाएं समाज के लिए चिंता का विषय हैं और इसे रोकने के लिए जागरूकता की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संरक्षण को मजबूत बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना होगा।


इंदु कुमार पाठक ने बताया कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती गो संरक्षण और गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने के अभियान पर काम कर रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि अमेठी क्षेत्र में इस अभियान को आगे बढ़ाने में हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। साथ ही क्षेत्र में रामा गो-धाम की स्थापना के प्रस्ताव का समर्थन भी किया। गो-सांसद राकेश तिवारी ने कहा कि गो संरक्षण सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ा विषय है और इस दिशा में समाज की भागीदारी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें