फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सांड़ के हमले में गाय की मौत

Sat, 21 Sep 2024 03:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। कस्बा स्थित पूरे शिवा तिवारी गांव में सांड़ के हमले से एक गाय की मौत हो गई जबकि दूसरी घायल है। छुट्टा मवेशियों से किसान खेत से लेकर दरवाजे तक परेशान हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह पूरे शिवा तिवारी गांव में शरद कुमार तिवारी की गायें पशुशाला में बंधी थी। तभी सांड़ ने गायों पर हमला कर दिया। आवाज सुनकर जब तक शरद तिवारी निकलते, हमले में दोनों गाय घायल हो गईं। देखते ही देखते एक गाय ने दम तोड़ दिया। दूसरी गाय का इलाज चल रहा है। पशु चिकित्सक ने शुक्रवार को मृत गाय का पोस्टमार्टम किया। इस घटना से पशु पालकों में भय व्याप्त है। पशु चिकित्सक डॉ. अजय मिश्र ने पोस्टमार्टम की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें