गौरीगंज (अमेठी)। सुलतानपुर-रायबरेली हाईवे पर हुए हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। सुलतानुपर नगर क्षेत्र निवासी जगदीश मौर्य (38) रविवार को अपनी पत्नी सुमन (36) के साथ बाइक से मुंशीगंज के गांव कुड़वा ससुराल जा रहे थे।
हाईवे पर शिवगंज बाजार के पास सामने से आ रही रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इनती जोरदार थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया।