फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में आईं 292 की जांच रिपोर्ट, सभी निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में पांच मई से लगातार मिल रहे पॉजिटिव मरीजों के बीच मंगलवार व बुधवार को आई कुल 292 रिपोर्ट में सभी निगेटिव मिले हैं। दो दिन से लगातार पॉजिटिव मरीज नहीं मिलने से प्रशासनिक अफसरों ने राहत की सांस ली है। जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 215 से घटकर 80 हो गई है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते जिले में लगातार बढ़ रही संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से घट रही है। दो दिन से एक भी पॉजिटिव केस नहीं पाए गए बल्कि बुधवार को आई रिपोर्ट में एक और संक्रमित स्वस्थ होकर घर आ गया। मंगलवार को 120 तो बुधवार को 172 सैंपल की रिपोर्ट जिला प्रशासन को मिली। दो दिन में मिली 292 की रिपोर्ट में सभी निगेटिव बताए गए हैं। पांच मई से लगातार मिल रहे पॉजिटिव मरीजों की संख्या जिले में 215 पहुंच गई थी।
इस बीच जिला प्रशासन की ओर से चार संक्रमित को एल-2 तो अन्य सभी को एल-वन अस्पताल में आइसोलेट कराकर इलाज शुरू कराया गया था। इलाज के दौरान बुधवार तक 134 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जिन्हें डिस्चार्ज कर होम क्वारंटीन करा दिया गया है। डीएम अरुण कुमार ने बताया कि बुधवार तक जिले से 3,712 लोगों की सैंपलिंग कराकर जांच के लिए भेजा जा चुका है। इनमें से 3,085 की रिपोर्ट मिल चुकी है। कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए जिले में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

संक्रमित मिले मरीजों के गांव को कंटेनमेेंट जोन घोषित कर वहां की सभी गतिविधियों पर पाबंदी लगा दी जा रही है। कहा कि जिले के अधिकतर लोग शासन व जिला प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन कर रहे हैं। डीएम ने जिले के लोगों से स्वयं के साथ परिवारीजन व समाज को सुरक्षित रखने के लिए सावधानी बरतने, सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें