फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में कोरोना संक्रमित वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। कोरोना संक्रमण से पीड़ित एक और बुजुर्ग की इलाज के दौरान पीजीआई लखनऊ में मौत हो गई। रविवार रात आई 1,330 सैंपलों की रिपोर्ट में 1,320 निगेटिव निकले तो 10 पॉजिटिव पाए गए। 34 के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 289 तो मृतकों की संख्या 18 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में पांच मई से शुरू कोरोना मरीजों के मिलने की रफ्तार अब धीमी होती जा रही है। रविवार रात कोरोना संक्रमण से पीड़ित सिंहपुर ब्लॉक के राजा फत्तेपुर निवासी चंद्रभान अवस्थी (68) की इलाज के दौरान पीजीआई लखनऊ में मौत हो गई।
चंद्रभान का सीएचसी में सात सितंबर को एंटीजन टेस्ट हुआ तो वह कोरोना पॉजिटिव निकले। पॉजिटिव होने पर उन्हें जिला अस्पताल के एल-2 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें 11 सितंबर को हायर सेंटर के लिए रेफर कर हिंद मेडिकल कॉलेज लखनऊ में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

20 को हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें पीजीआई में शिफ्ट कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रविवार रात आई अलग-अलग स्थानों से संग्रहीत 1,330 लोगों की जांच रिपोर्ट में गौरीगंज ब्लॉक के तीन, संग्रामपुर, जामो, भेटुआ, अमेठी व जगदीशपुर के एक-एक तथा मुसाफिरखाना ब्लॉक के दो स्थानीय नागरिक पॉजिटिव पाए गए।
रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने संक्रमित मिले मरीजों की मांग व सुविधा के अनुसार उनके उपचार का प्रबंध अस्पताल/होम आइसोलेशन में कराते हुए संक्रमित क्षेत्र को सैनिटाइज करने के साथ ही पहले से गठित टीमों को बचाव कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है। डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 2,273 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें से 1,966 ठीक हो चुके हैं तो 18 की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 289 मरीज कोविड अस्पताल या होम आइसोलेट में हैं, जिनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें