फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 112 सैंपलों की जांच में दो मिले कोरोना संक्रमित

Wed, 12 Apr 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
कोरोना की जांच करते हुए।
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में दो और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सोमवार को संक्रमित मिले मरीजों के घर पहुंची आरआर टीम ने निकट संपर्क खंगालते हुए उनकी सैंपलिंग की। सभी को निशुल्क दवा भी मुहैया कराई गई।जिले में कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को जिला अस्पताल में संचालित आरटीपीसीआर लैब में 112 सैंपलों की जांच की गई। रिपोर्ट में मुसाफिरखाना क्षेत्र के दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, बाकी 100 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली।
विज्ञापन

संक्रमित मिले मरीजों में जमुवारी गांव निवासी एक 50 वर्षीय तो सीएचसी से सटे सुल्तानपुर जिले के अलीगंज निवासी एक 64 वर्षीय बुजुर्ग की सैंपलिंग सोमवार को सीएचसी पर की गई थी। रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड होते सीएमओ डॉ. विमलेंदु शेखर ने सीएचसी अधीक्षक को तत्काल संक्रमित मिले मरीज के घर स्वास्थ्य टीम भेजकर उन्हें होम आइसोलेट कराते हुए दवा मुहैया कराने का निर्देश दिया है। सुल्तानपुर सीएमओ को अलीगंज निवासी संक्रमित मिले मरीज की सूचना भेज दी गई।
रविवार व सोमवार को जगदीशपुर में मिले चार तो जायस में मिले एक पॉजिटिव मरीज के घर मंगलवार को रैपिड रिस्पांस टीम भेजी गई। टीम पहुंचते संक्रमित मरीज के संपर्क में आए लोगों को चिन्हित करना शुरू किया। सभी जगहों पर कुल 26 लोग मरीजों के निकट संपर्क में मिले। सभी लोगों का सैंपल एकत्र किया गया। इसके बाद संक्रमित मरीज की स्थिति जजांचते हुए उन्हें दवा मुहैया कराई गई।
विज्ञापन

संक्रमित मरीजों के घर के आसपास वाले घरों का सर्वे कर जुकाम व बुखार पीड़ित मरीजों को चिन्हित किया गया। इस दौरान ज्यादा लोग बुखार से पीड़ित नहीं पाए गए। मोहल्ले के लोगों को कोविड के लक्षण व उससे बचाव की विस्तार से जानकारी दी गई। संक्रमित मरीजों को सात दिन तक परिवार वालों से अलग रहने को कहा गया।

सभी मरीजों की स्थिति सामान्य
सीएमओ डॉ. विमलेंदु शेखर ने बताया कि अब तक मिले संक्रमित सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है। सभी को उनके घर पर ही होम आइसोलेट कराया गया है। सभी को निशुल्क दवा देते हुए आसपास के घरों का सर्वे कराकर लक्षण वाले मरीजों की पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें