अमेठी। जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को 286 लोग और कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।
जिले के विभिन्न इलाकों से भेजे गए 2,654 सैंपल की रिपोर्ट गुरुवार को जिला प्रशासन को मिली। रिपोर्ट में 286 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से पॉजिटिव मिले लोगों को आइसोलेट करने की कवायद की जा रही है। डीएम अरुण कुमार ने जिले के लोगों से संक्रमण से बचने के लिए कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।