फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन लगवाने के बाद चिकित्सक संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। सीएचसी के एक चिकित्सक समेत जिले में पांच लोग जिले में पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमित मिले चिकित्सक कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हैं।
विज्ञापन

लखनऊ के रहने वाले डॉ. अरुण कुमार बाजार शुकुल सीएचसी में डेंटल सर्जनहैं। डॉ. अरुण कोविड से बचाव के लिए टीके की दोनों डोज लगवा चुके हैं। सोमवार को सीएचसी में कराई गई एंटीजन जांच में डॉ. अरुण पॉजिटिव मिले। कोरोना टीके की दोनों डोज लगा चुके चिकित्सक के पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। चिकित्सक को अस्पताल परिसर स्थित उनके आवास में आइसोलेट कर दिया गया। अन्य लोगों की जांच में संग्रामपुर के धौरहरा की 75 वर्षीय महिला, जगदीशपुर के ऊंचगांव के 60 वर्षीय बुजुर्ग, बहादुरपुर ब्लॉक के जायस कस्बे की 73 वर्षीय महिला व अमेठी कस्बा निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया तीन बुजुर्ग मरीजों को लेबल-टू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें