अमेठी। मुसाफिरखाना क्षेत्र के नेवादा में गत रविवार को आयोजित आरोग्य मेले में कोविड-19 की सैंपलिंग की गई थी। मंगलवार को आई रिपोर्ट में अढ़नपुर के एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। गुरुवार को गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 50 आरटीपीसीआर तथा 20 एंटीजन टेस्ट किए। ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण से बचाव की जानकारी देते हुए सावधानी बरतने की अपील की।