फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 दिन का श्रमांश देने के लिए विशेष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। आवास लाभार्थियों को मनरेगा योजना से 90 दिन का श्रमांश देने के लिए बुधवार से एक विशेष अभियान संचालित हुआ है। अभियान के तहत बचे हुए लाभार्थियों को मस्टर रोल जारी करते हुए दिनभर में तीन बार सीडीओ को रिपोर्ट देनी होगी।
विज्ञापन

शासन की ओर से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास लाभार्थियों को मनरेगा योजना से 90 दिन का श्रमांश मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है। शासन के निर्देश पर विभागीय अफसरों की ओर से लगातार बीडीओ व पंचायत सचिवों को ऐसे लाभार्थियों को 90 दिन का श्रमांश उपलब्ध कराए जाने के निर्देश के बावजूद प्रगति नहीं हो सकी। ऑनलाइन समीक्षा के दौरान मामला उजागर होने तथा निर्देश देने के बावजूद प्रगति में सुधार नहीं होने पर सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने इसके लिए एक विश्ेाष अभियान चला दिया। बुधवार से चले इस अभियान में सभी ब्लॉकों को अपने यहां ऐसे बचे लाभार्थियों को 90 दिन का मनरेगा श्रमांश देने के लिए मस्टर रोल जारी करने को कहा गया है।
सभी ब्लॉकों को दोपहर 12 बजे, अपरान्ह तीन बजे तथा शाम छह बजे जारी किए गए मस्टर रोल की सूचना सीडीओ को देनी होगी। सीडीओ ने बताया कि जिले में पीएम आवास के 16,335 तो सीएम आवास के 756 लाभार्थी समेत कुल 17,091 लाभार्थी हैं। इनमें से अब तक 15,392 को 90 दिन का श्रमांश मुहैया करा दिया गया है। 1,649 लाभार्थियों को अब तक 90 दिन का श्रमांश नहीं मिला है। कहा कि अभियान शत-प्रतिशत लाभार्थियों का मस्टर रोल जारी होने तक चलेगा। बावजूद इसके यदि लापरवाही उजागर हुई तो संबंधित अफसर व कर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें