फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी समेत 1,009 ने लगवाई कोविड वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जिले में बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक समेत 1009 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। सूचीबद्ध लोगों में से 764 फ्रंटलाइन वर्कर टीका लगवाने नहीं पहुंचे। टीका लगवाने के बाद सभी को 30 मिनट तक अलग कक्ष में बैठाया गया। टीका लगवाने वालों में से किसी को कोई दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन

जिले के 14 केंद्रों पर टीकाकरण के लिए 17 प्वाइंट बनाए गए थे। सुबह दस बजे टीकाकरण शुरू किया गया। जिला अस्पताल में एसपी दिनेश सिंह, एएसपी दयाराम सरोज, सीओ गुुरुमीत व अन्य केंद्रों पर चिन्हित लोगों को टीका लगाया गया। हालांकि किसी भी केंद्र पर टीका लगवाने के बाद किसी को भी कोई परेशानी नहीं हुई। जिला प्रतिरक्षण अधिकरी डॉ. सीएस अग्रवाल ने बताया कि सूचना के बावजूद सभी प्वाइंट पर 1,009 लोग ही वैक्सीन लगवाने पहुंचे। जो लोग टीका लगवाने नहीं पहुंचे उन्हें सबसे अन्त में बुलाया जाएगा। सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया कि अब तक टीका लगवाने वाले किसी भी स्वास्थ्य कर्मी को कोई दिक्कत नहीं हुई। टीकाकरण के समय जिला अस्पताल समेत सभी प्वाइंट पर नामित नोडल अफसर मौजूद रहे वहीं सीएमओ के अलावा प्रशासनिक अफसरों ने भी टीकाकरण का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें