फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जल्द ऑनलाइन मिलने लगेगी परिवार रजिस्टर की नकल

Sun, 21 Dec 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। परिवार रजिस्टर की नकल के लिए अब ग्रामीणों को तहसील व ब्लाक कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। खसरा-खतौनी व घरौनी के बाद परिवार रजिस्टर की नकल भी ऑनलाइन मिलेगी। पंचायत विभाग की ओर से ब्लॉकवार डाटा फीड किया जा रहा है। करीब 60 फीसदी काम पूरा हो गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले वर्ष मार्च से ऑनलाइन परिवार रजिस्टर की नकल मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

लोगों को परिवार रजिस्टर की नकल के लिए ब्लॉक की दौड़ लगानी पड़ती है। पंचायत विभाग ने इस परेशानी को दूर करने के लिए परिवार रजिस्टर को ऑनलाइन किए जाने की कवायद तेज कर दी है। परिवार रजिस्टर से संबंधित पुराने अभिलेखों को डिजिटल किया जा रहा है। ऑनलाइन किए जा रहे परिवार रजिस्टर में मकान नंबर, परिवार के प्रमुख का नाम, परिवार के सदस्यों का नाम, पिता व पति का नाम, पुरुष या महिला, धर्म , जन्म तिथि, साक्षर-निरक्षर, सर्किल छोड़ देने या मृत्यु का दिनांक तक दर्ज किया जा रहा है।
अभी तक ब्लॉक से मिलने वाली परिवार रजिस्टर की नकल में तीन से चार कॉलम नहीं भरे जा रहे हैं। अधिकांश परिवार रजिस्टर में क्रमांक, मकान संख्या, सर्किल छोड़ देने आदि कॉलम खाली छोड़ दिए जाते हैं। नई व्यवस्था में जन्म तिथि (तारीख/माह/वर्ष) के रूप में अंकित होना अनिवार्य है। इस व्यवस्था से परिवार रजिस्टर की नकल लेने होने वाली परेशानी से पूरी तरह छुटकारा मिल सकेगा।
विज्ञापन

फरवरी तक पूरा डाटा होगा ऑनलाइन
डीपीआरओ मनोज त्यागी ने बताया कि 60 फीसदी परिवार रजिस्टर का डाटा ऑनलाइन कर लिया गया है। शेष 40 फीसदी कार्य फरवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। बताया कि मार्च से लोगों को ऑनलाइन नकल मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें