फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रसोइया पर छात्र की पिटाई का आरोप

Fri, 25 Jul 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। भेटुआ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सुमेरपुर में रसोइया पर कक्षा दो के छात्र की पिटाई और मिड-डे मील में अनियमितता का आरोप लगाते हुए एक महिला ने बीईओ से शिकायत की है। खंड शिक्षा अधिकारी ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



सुमेरपुर गांव निवासी नीलम कोरी ने बृहस्पतिवार को बीईओ डॉ. संतोष कुमार यादव को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि उनका बेटा आयुष सुमेरपुर विद्यालय में कक्षा दो का छात्र है। बुधवार को रसोइया ने आयुष की डंडे से पिटाई कर दी, जिससे उसके सिर और बायें हाथ की अंगुलियों में चोटें आईं। नीलम का कहना है कि रसोइया पहले भी कई बार बेटे को पीट चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वह शिकायत लेकर विद्यालय पहुंचीं तो प्रधानाध्यापक और शिक्षक उल्टा उन्हें ही डांटने लगे और कहा कि जहां चाहो शिकायत कर दो।


नीलम ने कहा कि विद्यालय में बच्चों को पेटभर भोजन नहीं मिलता। फल के नाम पर केवल टुकड़े दिए जाते हैं और दूध केवल गिलास जूठा करने भर को दिया जाता है। आयुष ने भी मां के लगाए आरोपों की पुष्टि की। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. संतोष यादव ने बताया कि पूरे स्टाफ को नोटिस जारी किया गया है। जवाब संतोषजनक न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। मिड-डे मील व्यवस्था की अलग से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें